उद्धव संदेश, काल यवन वध, रुक्मिणी हरण का प्रसंग सुन हर्षित हुए श्रद्धालु

राजापाकड़/ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)दुदही विकास खंड के बंगरा रामबक्स राय गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन शुक्रवार की रात्रि कथावाचक पं. रामायण तिवारी ने उद्धव संदेश, काल यवन वध, रुक्मिणी हरण व प्रद्युम्न का जन्म आदि प्रसंग का वर्णन किया जिसे सुनकर श्रद्धालु आनन्द से झूम उठे। कथावाचक ने कहा कि कंस, कालयवन जरासंध से पृथ्वी को मुक्त करा भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा वासियों को द्वारिका में सुरक्षित किया और महज 25 वर्ष की उम्र द्वारिकाधीश बन गए। रुक्मणि भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणि ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं। लेकिन रुक्मिणी का भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। उसने शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। यह जान रुक्मिणी ने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्री कृष्ण के पास भेज अपने अपहरण का अनुरोध किया। कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर ब्याह रचा लिया। शनिवार को दिन में पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन हुआ।इस दौरान सहायक आचार्य दिनेश मणि तिवारी, यजमान वशिष्ठ राय, मालती राय, संतोष राय, केन यूनियन के उपाध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, डा. राकेश राय, मधुर श्याम शुक्ल, किरन देवी, रमावती देवी आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

नए नेतृत्व की ओर भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव जल्द संभव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर हलचल तेज, जल्द हो सकती है बड़ी घोषणा नई…

31 minutes ago

कुत्ते के काटने से मौत पर सरकारें होंगी जिम्मेदार

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हर मौत पर राज्यों से भारी मुआवजा वसूला जाएगा…

41 minutes ago

रात के अंधेरे में बोलेरो-बाइक भिड़ंत, गांव में मातम

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रसड़ा-बलिया मार्ग पर दर्दनाक हादसा बलिया…

48 minutes ago

कोहरे के बीच एयरस्पेस बंदी से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

गणतंत्र दिवस 2024: दिल्ली एयरस्पेस बंद, 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी…

1 hour ago

अमरनाथ यात्रा और पर्यटन से लौट रही है घाटी की रौनक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पश्चिमी मोर्चे पर हालात नियंत्रण में, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांस…

1 hour ago

भगवान भरोसे पंदह ब्लॉक के पशु अस्पताल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पंदह ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पंदह, खेजुरी और पूर—इन तीनों पशु चिकित्सा…

2 hours ago