सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में लगा भक्तों का ताता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना सावन मास के सातवें दिन एवं प्रथम सोमवार को कस्बे के विभिन्न शिव मंदिर तथा शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा, वही कस्बे के कांवरिया संघ के लोगों द्वारा प्रातः गाजीपुर से जल लेकर अपने वाहन से कस्बे के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर हर हर महादेव के नारे लगाए। प्रथम सोमवार को देखते हुए विभिन्न शिव मंदिर तथा शिवालयों में पुलिस एवं महिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही, वही प्रातः पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह तथा कोतवाल संजय त्रिपाठी समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर उप निरीक्षक तथा पुलिस के जवान भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो मुस्तैदी से डटे रहे। सावन मास को लेकर सुबह से ही महिलाएं पुरुष वृद्ध तथा बच्चे शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किए। इस मौके पर प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी मुकुंद पाठक तथा विग्नेश पाण्डेय ने बताया कि सावन मास में जो भी भक्तगण शिव मंदिर तथा शिवालयों में रुद्राभिषेक कर पूजा पाठ विधि विधान से करता है भगवानजी उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी संजीव गुप्ता, किशोर मोदनवाल, प्रेमचंद सोनकर, मंटू गुप्ता, हरीश चंद्र जायसवाल, राजेश अग्रवाल, दीनदयाल सेठ समेत मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा भक्तगण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

6 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago