देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर रविवार देर रात में बसंतपुर धूस पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर अर्टिगा कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचकर गाड़ी का शीशा तोड़कर चारों को बाहर निकाला और इलाज के लिए उन्हें सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुण्डेरा बाबू गांव निवासी कुणाल सिंह,आशु पटेल, ओमकार राव और विकास राव रविवार रात में अर्टिगा कार से गांव के कुछ लड़कों को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चौरी चौरा ट्रेन पर चढ़ाने गए थे, जिनका बनारस में सोमवार को एग्जाम था। लड़कों को ट्रेन पर छोड़कर चारों युवक घर वापस लौट रहे थे कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग पर बसंतपुर धूस पेट्रोल पंप के सामने कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। जिससे गाड़ी में बैठे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी चीख़-पुकार सुन कर आसपास के लोग दौड़े तथा कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकालकर सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। जहां समाचार लिखे जाने तक घायलों का इलाज जारी था।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…