जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कस्बे में हो रही श्रीराम जानकी रामलीला में राम जन्म एवं नामकरण संस्कार का मंचन किया गया।रामलीला गणेश वन्दना के साथ शुरू हुई।रामलीला देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।रामलीला में दिखाया गया कि अयोध्या में महाराज दशरथ को संतान न होने पर काफी परेशान होते हैं,उन्हें चिंता सताती है कि अब उनके कुल को कौन आगे बढ़ाएगा।उनका राज पाठ कौन चलाएगा।तभी वह अपनी समस्या कुल गुरु वशिष्ठ ऋषि को बतातेेे है।कहते हैं गुरुदेव मेरा चौथापन आ गया है। मगर अब तक कोई संतान नहीं है। इस पर गुरुदेव उन्हें संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराने का निर्देश देते हैं। श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रोष्ठि यज्ञ प्रारंभ कराते है,यज्ञ सम्पन्न होने पर ऋषि मुनि तीनों रानियों को चारु भेंट करते हुए महाराज दशरथ को पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद देते है तब दीनबंधु दीनानाथ भगवान विष्णु कौशल्या के यहां जन्म लेते हैं।भगवान के प्रकट होते ही अयोध्या में हर्षोल्लास छा जाता है।बाद में सभी चारों पुत्रों का नामकरण संस्कार किया जाता है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…