कृष्ण जन्म व राम जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में श्री हनुमान कथा कुंज राधेश्याम मंदिर परिसर मे़ आयोजित सात दिवसीय अखंड सीताराम नाम संकीर्तन व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिन गुरुवार की रात मध्यप्रदेश के चित्रकूट से पधारी कथावाचिका उमा शास्त्री व अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने श्रोताओं को रामजन्म व कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया।
कथावाचिका ने कहा कि लंकापति रावण के अत्याचार से कराह रही पृथ्वी ने देवताओं से रक्षा की प्रार्थना की। देवताओं द्वारा भगवान विष्णु से माता पृथ्वी को रावण के अत्याचार से मुक्ति देने की प्रार्थना की गई। भगवान विष्णु द्वारा राम अवतार की भविष्यवाणी करने और अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र के रूप में पृथ्वी पर पहुंचकर माया रखते हुए पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया। राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ जी के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ जी द्वारा श्रृंगी ऋषि से पुत्रयेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है।
कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने कहा कि संसार व समाज में फैले अनाचार, अधर्म व निरंकुश शासन कर रहे जरासंध, कंस, शिशुपाल जैसे अधर्मियो का अंत करने के लिए भगवान कृष्ण को अवतार लेना पड़ा और समाज का कल्याण हुआ। हमारे बीच भगवान आनंद रूप में प्रकट होते तो हैं तो विषय वासनाओं का अंत होता है। छांगुर सिंह ने तबला व अलीशेर खां ने ऑर्गन पर संगत की। इस दौरान मुख्य आयोजक महंत बालक दास उर्फ श्याम दास जी महाराज,  यज्ञाचार्य अभिषेक शुक्ल, प्रधान अंगद रजक, प्रेम शंकर सिंह, राजू माली, परमहंस सिंह, उत्तीम राव, पीटर सिंह, हेमंत सिंह, जयराम प्रसाद, टोनी सिंह, प्रेम शंकर सिंह, महेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

parveen journalist

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

7 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

8 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

8 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago