विकास देश की संस्कृति के आधार पर होगा ,अमेरिका-चीन की नकल से नहीं होगा-मोहन भागवत

नईदिल्ली एजेंसी।लांकि, बार-बार दावा किया जाता है कि देश तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। इन सबके बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। मोहन भागवत ने साफ तौर पर कहा है कि चीन और अमेरिका की नकल करने से भारत का विकास नहीं होगा। भारत को विकास के लिए खुद के बनाए रास्ते पर ही चलना चाहिए। मोहन भागवत ने साफ तौर पर भारत को अपना मॉडल अपनाने के लिए कहा है। दरअसल, मोहन भागवत मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं है। मोहन भागवत ने यह भी कहा है कि भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में लगातार काम करने की जरूरत है।

अपने बयान में मोहन भागवत ने कहा कि यदि भारत चीन या अमेरिका जैसा बनने की कोशिश करेगा तो यह उसका विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत का विकास इसकी दृष्टि, इसके लोगों की स्थितियों और आकांक्षाओं, परंपरा और संस्कृति, दुनिया और जीवन के बारे में विचारों के आधार पर होगा। इसके साथ ही मोहन भागवत ने कहा कि अगर  विश्व से कुछ अच्छा आएगा तो हम उसे भी स्वीकार करेंगे, मगर हम प्रकृति और अपने शर्तों के अनुसार ही चलेंगे। इसके साथ ही मोहन भागवत ने कहा कि भारत विविध भाषाओं, संस्कृतियों, व्याकरण, कला और सभ्यताओं से बना है लेकिन हम अगर इसको करीब से देखने की कोशिश करें तो इस देश की आत्मा एक है।

मोहन भागवत ने कहा कि विश्वास और प्रेम में समानता है क्योंकि दोनों को जबरन हासिल नहीं किया जा सकता। संघ प्रमुख ने कहा कि अगर दुनिया से कुछ सीखना है तो देश जरूर सीखेगा। लेकिन अपने मूल सिद्धांत और विचारों पर भी कायम रहने की जरूरत है। उनका कि हमारे संविधान ने हमें सामाजिक सुरक्षा दी है और इसलिए हमें वह चुकाने की आवश्यकता है जो हमें राष्ट्र ने दिया है। हमें यह सोचना होगा कि हम राष्ट्र को क्या दे सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

51 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

5 hours ago