समाज और देश का विकास केवल शिक्षा से ही संभव – एआरपी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए छात्र
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न छात्रों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।‌
शनिवार को प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में शामिल एआरपी अनिल कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज और देश का विकास केवल शिक्षा से ही संभव होता है। शिक्षा वह साधन है जो समाज को केवल शिक्षित ही नहीं करती, वरन व्यक्ति के आत्मीय विकास में भी अहम योगदान निभाती है। इसके लिए हमे लगन से पढ़ाई करना चाहिए। बताया कि प्रत्येक विद्यालय में जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना अनुपस्थित निरंतर विद्यालय आने वाले, कक्षा में टाप करने वाले, कविता आदि का शुद्ध पाठ करने वाले, एसएमसी व पीटीए की बैठक में उपस्थित रहने वाले अभिवावकों के पाल्यों, साफ-सुथरा व स्वच्छ रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की योजना है। इस क्रम में एआरपी की मौजूदगी में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने छात्रों को पुरस्कृत किया।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

किराये के मकान में जन्मदिन की पार्टी, फिर महिला डांसर के साथ कथित दरिंदगी; आठ पर FIR

फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…

2 hours ago

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 52 मुकदमों वाले चार आरोपियों पर शिकंजा, दो को लगी गोली

AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…

3 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

5 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

5 hours ago

पत्रकार मिलन समारोह में मंत्री ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, कवि सम्मेलन में गूंजती रहीं तालियां

ए.के. शर्मा ने पत्रकारों को दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा, विभिन्न जनपदों से आए…

6 hours ago