विकास की सौगात: पंडित अलगू राय शास्त्री के नाम पर बस स्टेशन, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान सभा के सदस्य स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री की जयंती पर मऊ जिले को महत्वपूर्ण विकास सौगात मिली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ बस डिपो का नामकरण जनभावनाओं के अनुरूप पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन के रूप में किया और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान बस स्टेशन परिसर में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक अतिथि गृह का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अलगू राय शास्त्री की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा परिसर में विकसित मिनी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया।
अपने संबोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन अब केवल यातायात का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, इतिहास और जनसेवा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने भावुक क्षणों में बताया कि उनके जीवन के लगभग दस वर्ष इस बस स्टेशन से जुड़े रहे हैं, जिससे उनका इस स्थान से गहरा आत्मीय संबंध है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल नामकरण या भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत बस स्टेशन का कायाकल्प किया गया है, जो मऊ जिले के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल को ऐतिहासिक और जनभावनाओं से जुड़ा कदम बताया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

2 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

2 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

3 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

3 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

4 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

4 hours ago