बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
समसातरहर,रिसिया खेल से सद्भावना, एक दूसरे के प्रति सहयोग, संगठनात्मक रुचि आदि पैदा होती हैं। इसी उद्देश्यों को लेकर पूर्व सैनिक विनय कुमार ने एक कबड्डी टीम को किट प्रदान करते हुए देवा दबंग के नाम से गठित किया।सेना की तर्ज पर नाम नमक निशान के मूलमंत्र के साथ आज 9 खिलाडियों को बेहतर खेल के साथ संगठित होकर अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और उदाहरण देते हुए कि हरियाणा जैसे पिछड़े राज्य को खिलाडियों ने कहां से कहां पहुंचा दिया ये सिर्फ और सिर्फ वहां के युवा छात्र छात्राओं और युवा पीढ़ी ही सम्भव कर पाई है। बहराइच उत्तर प्रदेश का अति पिछड़ा जनपद कहा जाता है अगर ऐसा है तो इसके जिम्मेदार सिर्फ छात्र छात्रा और युवा पीढ़ी ही है इसीलिए अपने अंदर की दबी हुई भावनाओं को छन भर में निकाल फेंकिए और अपने हौसलों को उड़ान दीजिए।खेल एक ऐसा माध्यम है जहां से आप देश का प्रतिनित्व कर सकते हैं अपने जीवन की आने वाली हर चुनौतियों को जीत सकते हैं। इसलिए खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया को साकार कर देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
टीम कैप्टन संजय कुमार, अरमान खान,बृजभूषण,विवेक, सुनील,अंगद,गंगेश कुमार, अरविंद आदि खिलाडियों ने टीम गठित होने पर खुशी जाहिर की।
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…