डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनपद में विभिन्न कार्य परियोजनाओं,जिला चिकित्सालय,मलिन बस्ती,गोआश्रय केन्द्र आदि का किया निरीक्षण

जिला चिकित्सालय में साफ सफाई व दवा इलाज के समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) 29 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किए।

उप मुख्यमंत्री सर्वप्रथम आदर्श नगर पंचायत गौरी बाजार स्थित कान्हा गोआश्रय स्थल पहुंचें और वहां गोवंश के संरक्षण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। कान्हा गोआश्रय स्थल पर कुल 111 गोवंश थे। गोवंश को गुण व चना खिलाया।

इसके उपरांत वे आंगनबाड़ी केंद्र, लवकनी प्रथम पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पठन – पाठन व आंगनबाड़ी केंद्र के बारें में जानकारी प्राप्त किए तथा 06 गर्भवती महिलाओं की गोदभरायी व 06 बच्चों का अन्नप्राशन किया।

जिन महिलाओं को गोदभरायी किए उनमें सुमन, बेबी, जरीना, रानी, गरिमा, शवाना सम्मिलित हैं। परी, अंश, मंजित, सुमित, मरियम, अरमान का अन्नप्राशन उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

आइसीडीएस विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदशर्नी का उन्होने फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा लगाये गये स्टालो का अवलोकन भी किया।
इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मिश्रौलिया पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से संवाद कर पठन – पाठन व विद्यालय के बारें में जानकारी प्राप्त की।

अमर शहीद स्व0 रामचन्द्र विद्यार्थी स्मृति द्वार पर शहीद रामचंद्र-विद्यार्थी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। मलिन बस्ती भटवलिया पहुंचे, वहां उन्होंने लोगों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभों की हकीकत जानी। साफ सफाई समुचित रुप से रखे जाने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया में चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा किए व आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल के छात्रों से संवाद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने पौधा रोपण भी किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago