उपमुख्यमंत्री ने किया स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा बैठक

डॉ मरीजों को दवा बाजार से न लिखें ।
स्वास्थ्य केंद्रों पर अनुपस्थित चिकित्सकों की खैर नहीं ।

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस धनेवा-धनेई में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की गयी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश में सबको उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर पहुंचाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी हेल्थ व वेलनेस सेंटरों को अविलंब क्रियाशील करें और तैनात सीएचओ को लैपटॉप उपलब्ध कराएं, ताकि वे पूरी क्षमता से कार्य कर सकें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को दवा बाजार से न लिखें और यदि दवा उपलब्ध नहीं तो क्रय करके मरीजों को उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी चिकित्सक उपस्थित रहें। प्रायः यह शिकायत मिलती है कि डा अस्पताल पर उपलब्ध नहीं रहते हैं। इसको कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध सीएमओ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सी.टी. स्कैन मशीनों को भी क्रियाशील रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर सुनिश्चित करें कि जनपद में अच्छी स्वास्थ्य सेवा गरीब से गरीब व्यक्ति को भी उपलब्ध हो। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी जनता से जुड़े ओमुद्दों को रखा, जिसपर उपमुख्यमंत्री द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, सीएमओ डॉ नीना वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

19 minutes ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

45 minutes ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

1 hour ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

2 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

2 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

2 hours ago