सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के चेरो केंद्रीय विद्यालय पर भाजपा के विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधान परिषद सदस्य डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह ने केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता प्रसिद्ध दीर्घेश्वर नाथ मन्दिर एवम सोहनाग धाम में दर्शन पूजन कर मन्दिर में हुये विकास कार्यों का आलोकन किया एवम की उपलब्धियां बताई। डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षो से देश तीव्र गति से विकास कर रहा है। नए नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। शहरो के साथ-साथ गाँवो का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है। सड़कों और फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है। इसी तर्ज पर सलेमपुर का भी चहुंमुखी विकास हो रहा है। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि को जनता के बीच ले जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचने का काम कर रहे है । राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के जन जन तक पहुच रही है हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को साकार कर रही है।बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि 2024 में भाजपा की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लोकसभा की तैयारी में लग जाइये।उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी,जयनाथ कुशवाहा,अमित सिंह बबलू,बृजेश दूबे,सन्दीप सिंह टिक्कू,संजय सिंह,
कन्हैया लाल जायसवाल,अशोक पाण्डेय,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अजय दूबे वत्स,राजू पहाडी, छोटेलाल गुप्ता,दुर्गेश पाण्डेय, धनञ्जय पाण्डेय, इंदरजीत मौर्य, मनोज सिंह,अमरदत्त यादव,पंकज पासवान,धर्मप्रकाश पाण्डेय, अनिल ठाकुर,बृजेश उपाध्याय,अवधेश मद्देशिया,रामजी चौहान
प्रधानाचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी, सागर पाण्डेय,अंकुर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…