ललित कला एवं संगीत विभाग मे आयोजित रामोत्सव: 2024 कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश तथा सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग द्वारा आयोजित रामोत्सव: 2024 होम स्टूडियो चित्रकार कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला मे प्रदेश के अलीगढ़, झांसी गोरखपुर, बरेली, कानपुर, मेरठ, वाराणसी तथा लखनऊ मंडल में आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा गोरखपुर मंडल से पांच कराकारों डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. परशुराम यादव, डॉ. प्रदीप कुमार साहनी, डॉ. रेखा रानी शर्मा तथा शिवम गुप्ता का चयन किया गया।
कार्यशाला की संयोजिका प्रोफेसर उषा सिंह ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों की प्रशंसा की और कहा कि रामोत्सव विषय बहुत ही व्यापक है। इस विषय पर कलाकारों ने श्रीराम से संबंधित अनेक घटनाओं का चित्रण करने का सार्थक प्रयास किया।
कार्यशाला में डॉ. गौरी शंकर चौहान ने “राम लला” का सुंदर चित्रण किया। डॉ. परशुराम यादव ने “आदर्श राम” का मनमोहक चित्र बनाया डॉ. प्रदीप साहनी ने “मेरे राम आए” शीर्षक पर सुंदर चित्रांकन किया। डॉ. रेखा रानी शर्मा ने “मर्यादा पुरुषोत्तम राम” का आकर्षक चित्रण किया। शिवम गुप्ता ने “रघुराम” का सुंदर चित्रण किया।
अकादमी द्वारा इन कलाकारों को 10-10 हजार रुपए तथा प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

2 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

14 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

27 minutes ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

9 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

9 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

9 hours ago