अंडर 19 वीमेन चैंपियनशिप फुटबॉल के फाइनल चैंपियन शीप में जीता गोल्ड
सीडीओ ने किया सम्मानित
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन द्वारा बीते 8 फरवरी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित सैफ फुटबॉल (अंडर 19) वीमेन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम से डिफेंडर के रूप में खेल रही देवरिया के पथरदेवा विकासखंड की मझौवा गाँव की बेटी हिना ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। देवरिया में हिना का जोरदार स्वागत किया गया।
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने हिना और उनके कोच जय प्रकाश राव से विकास भवन में मुलाक़ात कर सम्मानित किया। हिना ख़ातून इससे पहले भी अंडर 14 और अंडर 17 भारतीय वुमेन फु टबॉल टीम की कप्तान रह चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना से उनकी ट्रेनिंग में आ रही समस्याओं (डाइट , इक्वीपमेंट्स आदि) के बारे में जानकारी ली और अवश्य मदद हेतु आश्वासन दिया।मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय द्वारा डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, ज़िला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश पांडेय तथा ज़िला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय को ग्राम पंचायत में स्थलीय निरीक्षण कर खेल सुविधाओं के विकास हेतु निर्देशित किया ।
अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना ख़ातून को फुटबॉल देकर प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में सीनियर भारतीय टीम में खेलने हेतु शुभकामनाएँ दी।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…