तरकुलवा/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युश पांडेय अचानक पथरदेवा ब्लाक के क्षेत्र कौलाचक गांव पहुचे और विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र व आर आर सी सेंटर के रखरखाव के बारे में जानकारिया ली। वहीं इस गांव के विकास कार्य को देखकर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युश पांडेय काफी संतुष्ट हुए।इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान जरीना खातुन पत्नी अबरार अली की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।तत्पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ करीब 30 मिनट शिक्षा के गुणवत्ता और बच्चों की सुदृढ शिक्षा को देखकर काफी प्रभावित हुए। उसके बाद सीडीओ खैराट गांव पहुचें और फुटबॉल टीम की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून के परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी।वहीं खेल मैदान के लिए जमीन का अवलोकन किया।जो जल्द ही खैराट गांव में खेल मैदान के लिए जमीन का चयन प्रक्रिया पुरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय डीसी मनरेगा आलोक मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय बीडीओ अनिल कुमार सिंह एडीओ पंचायत दिनेश मौर्या ग्राम प्रधान जरीना खातुन अबरार अली सचिव उमेश पटेल मुन्ना खान राजीव कुमार सिंह सहित ब्लाक सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
न्यायिक हिरासत के बीच आया बड़ा फैसला, दोनों नेताओं की रिहाई से मामले में नया…
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…
रेलवे का बड़ा फैसला! दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, मार्च तक भी…
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…
गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…