देवरिया की छात्रा छांगुरि बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के नगर क्षेत्र बरहज स्थित प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर-2 में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के तहत एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 5 की छात्रा छांगुरि कुमारी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार अरुण कुमार ने छांगुरि को प्रधानाध्यापक का चार्ज सौंपते हुए कहा कि “बच्चों को उत्साहित करने और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं, जिनमें नारी सशक्तिकरण एक प्रमुख योजना है। आज एक छात्रा को प्रधानाध्यापक बनाकर मुझे अत्यंत खुशी हो रही है।”

यह भी पढ़ें – स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ड्राइविंग सीख रहे युवक ने मारी जोरदार टक्कर

इस अवसर पर नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य ने विद्यालय की स्वच्छता और व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि “प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस की दृढ़ संकल्प शक्ति ने विद्यालय का कायाकल्प कर दिया है।” उन्होंने एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी छात्रा को ज्ञान और कर्म प्रधान बनने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी (प्रिंस) ने तहसीलदार अरुण कुमार और नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य का बैज लगाकर सम्मान किया। इस दौरान शिक्षा मित्र अर्चना त्रिपाठी ने छात्रा छांगुरि को बैज और माला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – कमलेश तिवारी के बलिदान दिवस पर हिंदू महासभा की सिंह गर्जना, लिया ‘जेहाद मुक्त भारत’ का संकल्प

कार्यक्रम में आशा यादव, आशा देवी, मंजू देवी, श्वेता जैसवाल, सरिता देवी, मीना देवी, माला देवी, वंदना देवी सहित कई शिक्षक, शिक्षा मित्र और बच्चे उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

6 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

49 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

59 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago