देवरिया पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति फेज-05’ व ‘शक्ति दीदी’ अभियान, महिलाओं को मिली सुरक्षा की जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-05’ और ‘शक्ति दीदी अभियान’ के तहत मंगलवार को जनपद देवरिया में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जिले की सभी एण्टी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों और बाजारों में पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।

महिलाओं को बताए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

डायल 112, हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108

थाना खामपार टीम की अगुवाई उपनिरीक्षक राम रतन पांडे ने की। इस दौरान आरक्षी अजय भारती, महिला आरक्षी नेहा मौर्या और स्वीटी प्रजापति ने क्षेत्र की महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

वहीं, थाना बघौचघाट टीम के उपनिरीक्षक सौरभ सिंह और महिला आरक्षी अंकिता मिश्रा ने सेंट्रल पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए। इसी तरह, थाना भटनी की मिशन शक्ति दीदी महिला आरक्षी राजनन्दिनी तथा थाना भलुअनी की महिला आरक्षी प्रियंका मौर्या और प्रियंका पांडेय ने कस्बों और बाजारों में जाकर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया।

जनपद के सभी थानों की एण्टी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में जाकर पंपलेट बांटे और महिलाओं को सुरक्षा, सहयोग और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।

Karan Pandey

Recent Posts

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

1 hour ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

1 hour ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

3 hours ago