छोटे अपराधियों के लिए माकूल दुर्दान्त से दूर देवरिया पुलिस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया में अपराधियों के हौसले बुलंद है । देवरिया में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों में कई स हत्याएं,लूट, चोरी की बड़ी घटनाएं देवरिया जनपद में लगातार हुई ।ये सारी घटनाएं पुलिस के दावे की पोल खोल रहे हैं और देवरिया पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी पर सवाल जनता खड़ा कर रही है । उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध मुक्त प्रदेश के दावे को देवरिया जिले में अपराधियों ने मुंह चिढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। पूरी प्रक्रिया में कहीं ना कहीं देवरिया पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है । जिस वजह से आए दिन छोटी घटनाओं को जन्म देने वाले अपराधी बड़ी घटाओ को अंजाम दे रहे है। देवरिया पुलिस की नाकामी ही है कि पुलिस अपराधियों के साथ साठ- गाठ करके मुकदमे को कमजोर करने का कार्य निरंतर कर रही है जिस वजह से अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और नए-नए अपराधों को अंजाम दे रहे हैं ।
हत्याओं में बहुचर्चित शंकर पांडे हत्याकांड भागलपुर जिसमे सत्ता धारी नेताओ के सस्तक्षेप के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी हुई । देवरिया के रुद्रपुर में सत्य प्रकाश दुबे व प्रेम यादव हत्याकांड जिसमें हत्यारे ने छोटे बच्चों तक को नहीं बक्शा खुखुन्दू थाना क्षेत्र के प्रधान संघ के अध्यक्ष व वर्तमान ग्राम प्रधान की हत्या आदि हत्याएं शामिल है । वर्तमान में l ताजा खबर लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में ईट से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है । इस व्यक्ति की शिनाख्त जिले के ही श्रीरामपूर थाना क्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग के शैलेन्द्र कुमार पुत्र नथुनी प्रसाद के रूप में हुई ।आए दिन जिले में अपराधी प्रवृति के लोग छोटी-मोटी घटनाओं को भी अंजाम देते रहते हैं जिसमें पुलिस अपनी कार्य क्षमता के अनुसार अपराधियों को बचाने हेतु सुलह समझौता का सहारा लेती रहती है । या पूरी तरह बचाने का ठेका भी लेने का कार्य भी होता है इस प्रकार का कार्य मे सलेमपुर की महिला विवेचक के साथ थाना प्रभारी ने ले रखा है ,3 -3 प्रथमिकी दर्ज होने वाले अपराधी के खिलाफ हुए दर्ज प्रथमिकी में एफ आर लगाने का पहल प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही शुरू कर दी लागातार साक्ष्य देने के बाद भी अभियुक्तों को छूट देने से मनोबल बढ़ा हुआ है सलेमपुर में दर्ज अपराध सख्या 267/23 के प्रतिवादी को बचाने की जी तोड़ कोशिश कही बड़े अपराध को न जन्म दे ।इसी जैसे ही अपराध के कारण देवरिया जिला अपराध मुक्त की जगह अपराध युक्त हो गया है ।
थानों पर तैनात प्रभारी राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस अधीक्षक के आदेशों की अवहेलना कर सरकार समेत उच्चाधिकारियों के मंशा व आदेश को जमीदोज करने में मशगूल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago