साजिश के तहत मेरे ससुर मुझे अपनी पैतृक संपत्ति से कर रहे हैं बेदखल

महिला ने लगाई न्याय की गुहार

बरदह/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
मुझे मेरे ससुर अपनी पैतृक संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। इस पर विवाहिता ने लिखित रूप मे आजमगढ के मुख्य दिवानी न्यायाधीश से कोर्ट मे रो रो कर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर लोगों ने उसे शांत कराया। मामला बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली गाव का है। गांव निवासिनी चंद्रप्रभा राय ने आजमगढ दिवानी के मुख्य न्यायाधीश को लिखित पत्र व मुकदमा दायर कर कहा कि, उसके ससुर विंध्यवासींनी राय उसे अपनी पैतृक संपत्ति से साजिश के तहत बेदखल करना चाहते हैं, जबकि उसके पति को अपनी हिस्से की छह बिघे जमीन लिख दी हैं। और कहा कि उसके ससुर हमेशा धमकाया करते है की मैं तुम्हें अपने पैतृक हिस्से से बेदखल कर दुंगा और कहते हैं कि यहां से भाग जाओ और प्रापर्टी लेने के चक्कर में मत पड़ो। अन्यथा जान से हाथ धो बैठोगी। महिला का कहना है कि आये दिन परिवार वाले मुझे प्रताड़ित करते रहते है जिससे मैं अत्यंत अवसादग्रस्त महसुस कर रही हू और पीडिता की बेटी कीर्ती का कहना है की व खुद को असुरक्षित और असहज महसुस कर रही है इसलीये मेरी माँ ने न्यायालय मे मुकदमा दायर कर न्याय की गुहार लगाई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

4 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

5 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

8 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

24 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago