भू-माफियाओं ने भूमि को बलपूर्वक कब्जा करने व जान से मारने की दी धमकी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जहाँ प्रदेश की योगी सरकार भूमि सम्बन्धित विवादों को निपटाने की कवायद शुरू कर दी है, वही भूमाफियाओं का खौफ बढ़ता जा रहा है।मामला गोरखपुर के थाना रामगढ़ताल का है। यहाँ राजाबाबू पुत्र सन्तराज ने थाने में तहरीर देकर भूमाफियाओं से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने बताया कि वह एक गरीब एवं कमजोर व्यक्ति है। और मेरे पिता का स्वास्थ्य खराब है।मेरी एक भूमि ग्राम मंहत (हवेली) खाता संख्या 00128 खसरा संख्या 99/1 मीटर है जिसका क्षेत्रफल 0.0040 हेक्टेयर है। जो खतौनी में मेरे पिता, चाचा और दादी के नाम पर दर्ज है। यह जमीन खाली होने से कजाकपुर मोहल्ले का भू-माफिया अपराधी एवं गुंडा किस्म का व्यक्ति धर्मवीर उर्फ ​​पंकज निषाद एवं कर्मवीर निषाद पुत्र जवाहर लाल निषाद एवं स्वर्गीय रामधारी पुत्र जवाहर लाल निषाद ने 10 से 12 लोगो की संख्या में मेरे घर आये और आकर जबर्दस्ती कब्जा करने लगे , इसकी सूचना तत्काल 02.11.2023 को लिखित तहरीर थाने में दी। जिसपर थाना प्रभारी रामगढ़ताल ने एसआई धर्मवीर सिंह को भेजकर कार्य को तत्काल रुकवा दिया, लेकिन 03.11.2023 को उपरोक्त भू-माफियाओं ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर ,जबरन उक्त भूमि पर निर्माण करा लिया गया और टिन लगा दी गयी। जब व्यक्ति मना करने गया तो उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा मां-बहन की गाली-गलौज भी की। उक्त लोगों ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया है। व्यक्ति ने भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी एसआई धर्मवीर सिंह को दी। लेकिन भू-माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उक्त भू-माफिया मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैंने स्थानीय पुलिस को पैसा देकर जमीन पर कब्जा कर लिया है। तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे। तथा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
राजाबाबू ने प्रार्थना पत्र देकर थाना प्रभारी से माँग की है कि, जांच कराकर जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा किये गये निर्माण कार्य को तत्काल हटवाया जाये तथा भू-माफियाओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाये। ताकि मेरे परिवार की जान-माल की सुरक्षा की जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

30 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

36 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

51 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

54 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago