जनपद कुशीनगर के उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया देवरिया जेल का निरीक्षण

बैरकों में सफाई व्यवस्था के दिये निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला जज अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के द्वारा आज देवरिया जेल का निरीक्षण किया गया।
जेल परिसर में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज द्वारा कैदियों से बात की गयी, और पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं , जमानत की स्थिति, वकील आदि के बारे में जायजा लिया।
सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर, उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की गयी। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी। उच्चाधिकारियों द्वारा बैरकों का निरीक्षण भी किया गया। बैरकों में जाकर कैदियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। कैदियों के लिए कंबल, चादर आदि का भी निरीक्षण किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने कैदियों के लिए चिकित्सक की उपलब्धता, नाई की व्यवस्था व मिल रहे खाने के बारे में पूछताछ की तथा इस संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैरकों के अंदर साफ सफाई डस्ट बिन हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक बी0 एन0 मिश्रा को दिए, उन्होनें महिला कैदियों व बच्चे के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की तथा जेल परिसर में व्यायाम, योग आदि की व्यवस्था के बारे में भी जाना।
वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

2 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

2 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

2 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

3 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

5 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

5 hours ago