Categories: Uncategorized

फुटबॉल मैच के रोमांचक मुकाबले में देवरिया ने कोलकाता को हराया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय सपोर्टिंग क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 46 वें आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल में, मेडिकल कालेज देवरिया ने लाइफ एकेडमी क्लब कोलकाता को एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
बुधवार को खेले गए मैच में हाफटाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हाफटाइम के बाद 14वें मिनट में देवरिया की तरफ से एकमात्र गोल दागकर 1-0 से मैच को जीत लिया। मुख्य निर्णायक खुर्शेद आलम, लाइनमैन ज्ञान प्रकाश चौहान व प्रभात मिश्र तथा महमूद अंसारी ने कमेंट्री की। मुख्य अतिथि व्यवसायी राजू जायसवाल व विशिष्ट अतिथि प्रधान रमेश गुप्ता व मनोज पटेल ने मैच का शुभारंभ कराया। आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान मुन्नीलाल गोंड, प्रधानगण अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश उर्फ भुआल गोंड, रमाकांत पांडेय, सच्चिदानंद महंथ, राजेंद्र सोखा, मंशी अंसारी, लाल पहाड़ी, चंदन पासवान, मंगरु चौहान, राजीनंद, ऐनुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे। अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार को
अखंड क्लब बांसगांव गोरखपुर व टाउन क्लब नरकटियागंज बिहार के बीच खेला जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

40 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

49 minutes ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

1 hour ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

1 hour ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

2 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

4 hours ago