रेलवे अंडरपास को लेकर रविवार को भी धरना प्रदर्शन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद शाहगंज रेल खंड स्थित वरहद पुर में लगातार पूर्व प्रधान कल्पनाथ सिंह, रणविजय पटेल एवं हरि ओम शरण पाण्डेय, वीरेंद्र पाण्डेय समेत गांव की सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुषों द्वारा, इस रेलखंड पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर लगातार 27 मई से धरना चल रहा है।इसी क्रम में रविवार को भी धरना दिया गया, धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान कल्पनाथ सिंह ने कहा कि रेलवे द्वारा हम लोगों की मांगों को जब तक नहीं पूरा किया जाएगा, तब तक यह धरना चलता रहेगा और एक महीना बीतने के पश्चात हम ग्रामवासी इससे भी कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। इस भीषण गर्मी एवं आसमान से बरस रही आग के शोलो के बीच भी महिलाएं तथा पुरुष धरने पर बैठे रहे और रेलवे विभाग को कोस रहे थे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रणविजय पटेल ने गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, अगर अंडर पास बन जाता तो हम गांव में रहने वाले छात्र, महिलाएं, पुरुष, वृद्धि एवं आम जनों को इस समस्या से निजात मिलती। ग्राम वासियों ने रेलवे प्रशासन से बार-बार अपील किया है कि जल्द से जल्द अंडरपास बनवाया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

15 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

51 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago