राजकीय सेवा जैसी सुरक्षा, बोर्ड परीक्षा की विसंगतियों को दूर करने की माँग को लेकर शिक्षको का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष हरिकेश बहादुर यादव के नेतृत्व में जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विगत नवंबर माह में संपन्न हुए प्रांतीय अधिवेशन में पारित 6 प्रस्तावों सेवा सुरक्षा एवं राजकीय करण, पदोन्नति, सिटीजन चार्टर, एनओसी रहित ऑनलाइन स्थानांतरण, प्रधानाचार्य की भर्ती, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर एवं वित्तविहीन शिक्षकों को धारा 7(4) से आच्छादित करते हुए एक सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ‌द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा 2025 बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में व्याप्त विसंगतियां शीघ्रातिशीघ्र दूर करने, दो विषयों की परीक्षा तिथियों के मध्य में पर्याप्त गैप से संबंधित एक ज्ञापन सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन के साथ ही जनपद स्तर की शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याएं जो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सालों से लंबित है। उसके संबंध में भी जिला विद्यालय निरीक्षक को एक देते हुए जनपद स्तरीय समस्याओं का निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र किए जाने की मांग किया। जिससे शिक्षक पठन-पाठन एवं अन्य गतिविधियां स्वतंत्र मन मस्तिष्क से अपने-अपने वि‌द्यालय में संपादित कर सकें।
ज्ञात हो कि स्थानीय समस्याओं का समाधान न होने से शिक्षक लगातार कार्यालय का चक्कर काटते है। जिससे शिक्षकों में काफी रोष भी व्याप्त है। साथ ही जिससे विद्यालयों में पठन – पाठन काफी प्रभावित होता है।
इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, मुकेश यादव, वरिष्ठ शिक्षक नेता मोहम्मद सईद, रामप्रकाश, मौहम्मद उमर, विनोद चौधरी, सुरेंद्रनाथ, राम केवल यादव, रामानंद पांडेय, चंदन सिंह, कमलेश यादव और उमेश यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

1 hour ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

1 hour ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

2 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

2 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

2 hours ago