उतरौला,बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)इंटर कॉलेजों की मान्यता एवं मानक में नवीन नियमों से आम जनमानस को विद्यालय की मान्यता कराना आसान नहीं होगा शासन ऐसे नवीन मानक एवं मान्यता की शर्तों में तत्काल परिवर्तन करें अन्यथा माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा यह बातें माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गट की प्रांतीय महिला महासचिव रीता चौधरी ने कही है
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के आह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर में आगामी 23 सितंबर को शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे इस बात की जानकारी संघ महिला प्रदेश महासचिव रीता चौधरी ने दी है उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों की नवीन मान्यता एवं नवीनीकरण के नियमों में काफी जटिलता कर दी है इससे आम जनमानस विद्यालय संचालन कर पाना अथवा मान्यता लेना आसान नहीं होगा सरकार द्वारा मान्यता की नवीन शर्तों के विरोध में वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा उन्होंने जिले के सभी माध्यमिक वित्तविहीन इंटर कॉलेजों के शिक्षकों से अपील किया है कि धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी ताकत का एहसास कराएं ताकि नवीन मान्यता एवं मानक की शर्तें लागू ना होने पाए। उन्होंने धरना प्रदर्शन में जिले के सभी वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधक प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से अपील किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना विरोध बताएं ताकि इस समस्या का समय रहते समाधान हो सके धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष रजत वर्मा उमेश कुमार चौधरी चंद्रभान वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे…
हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…
कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…