मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद शाहगंज रेलखंड ग्राम बरहदपूर गांव की सैकड़ों महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा पूर्व प्रधान कल्पनाथ सिंह के नेतृत्व में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर लगभग 3 महीने से लगातार धरना दे रहे हैं, ग्राम वासियों का कहना है कि जब तक रेल विभाग द्वारा अंडरपास नहीं बनाया जाता है तबतक धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा। धरने के दौरान रविवार को इस तपती धूप में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मोहम्मदाबाद गोहना पूनम सरोज एवं उनके पति भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा चिकित्सक डॉ उमेश कुमार सरोज ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी, इस मौके पर गांव के रणविजय पटेल, पंडित हरिओम आदि लोगों ने कहा कि हम लोगों को इस रेलवे ट्रैक के पार करने के लिए जब तक अंडरपास नहीं बन जाता है तब तक हम लोगों का यह धरना अनवरत जारी रहेगा, मौके पर पहुंचे भाजपा के नेताओं ने उनके मांग पत्र को पढ़ा एवं रेल के उच्चाधिकारियों को भेजा है।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…
हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर निवासी…