सायन कोकरी आगार की झोपड़पट्टियों का विकास अडानी से किए जाने की मांग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली कोकरी आगार झोपड़पट्टी ( ट्रांजिट कैंप) का विकास गौतम अडानी या फिर राज्य सरकार से किए जाने की मांग रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने की है। बता दें कि एक तरफ एशिया की सबसे घनी आबादी वाली झोपड़पट्टी का विकास अडानी की ओर से किए जाने की कवायद शुरु हो गई है। उसी तर्ज पर विगत तीस वर्षों से ट्रांजिट कैंप के लिए बनाई गई कोकरी आगार झोपड़पट्टी का विकास किए जाने की मांग चांगदेव वानखेड़े ने की है। जल्द ही इस बारे में वानखेड़े के नेतृत्व में झोपड़पट्टी के निवासियों का एक शिष्टमंडल अडानी ग्रुप के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करने वाला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सायन कोकरी आगार झोपड़पट्टी में पिछले २५ से ३० साल पहले रेल पटरियों के किनारे से हटाई गई झोपड़पट्टियों के निवासियों के लिए ट्रांजिट कैंप बनाकर बसाया गया था। लेकिन तीन दशक बीत जाने के बाद भी कोकरी आगार के ट्रांजिट कैंप में रहने वाले निवासियों को स्थाई रूप से घर नहीं दिया गया। जबकि कोकरी आगार झोपड़पट्टी में रहने वाले निवासियों को पशुओं से भी बदतर जिंदगी जीनी पड़ रही है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आवास मंत्री को लिखे एक पत्र में रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने बताया कि कोकरी आगार में तीन हजार तीन सौ झोपड़े हैं। इस झोपड़पट्टी में शौचालय का घोर अभाव है। शौचालय की कमी के कारण निवासियों को खुले आसमान के नीचे शौच करना पड़ रहा है। इसी तरह पीने के पानी के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है। इस झोपड़पट्टी में मनपा की ओर से साफ सफाई न किए जाने से यहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। बढ़ती हुई गंदगी से बीमारिया भी समय समय पर फैलती रहती है। जिसके कारण वानखेड़े ने इस झोपड़पट्टी का विकास अडानी से किए जाने की मांग की है। वानखेड़े ने यह भी कहा कि अडानी के अलावा यदि अन्य विकासक यहां का विकास करने के लिए इच्छुक हैं तो उनका हम सभी स्वागत करते हैं। लेकिन विकास के दौरान यहां समाज के सभी जाति धर्मो के लिए मंदिर, मस्जिद, गिरजा घर और गुरुद्वारा बनाकर देना होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

13 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

13 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago