बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मैरीटार गांव में शनिवार को पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने विधायक केतकी सिंह को पत्र देकर रसड़ा की बंद चीनी मिल को चालू कराने की मांग किया। पूर्व विधायक ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र तथा पूर्व मंत्री राजधारी सिंह को भी पत्र देकर चीनी मिल चालू कराने के लिए पहल करने का अनुरोध किया। पूर्व विधायक ने केतकी सिंह से कहा कि वह अपने स्तर से प्रदेश सरकार में पहल कर चीनी मिल को चालू कराने का प्रयास करें। चीनी मिल वर्ष 2013 से ही बंद हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिल चालू हो जाने से जनपद में विकास का नया आयाम स्थापित होगा। किसानों को भरपूर लाभ मिलने के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। चीनी मिल में ही एथेनाल का प्लांट स्थापित हो जाये तो चीनी मिल कभी भी घाटा में नही रहेगा। इस दौरान गीता शरन सिंह, विनोद सिंह आदि थे।
🕉️ आज का पंचांग | 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) आज का संक्षिप्त पंचांग – 27…
वीर बाल दिवस @2047 : कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम के सजीव संबोधन का आयोजन, मेधावी…
थाना बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध…
सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं पर मजदूर पाठशाला, पंजीयन से मिलेगा जन्म से मरण…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय…
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रांची में धूमधाम से मनाया शताब्दी वर्ष समारोह रांची (राष्ट्र की…