Categories: Uncategorized

उपजिलाधिकरी के नेतृत्व में नगर से हटा अतिक्रमण

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर में आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को फटकार लगाते हुए उन्हें सड़क के किनारे अपने सामान को रखने के निर्देश दिए गए।सलेमपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, खासकर स्टेशन रोड में जहां दुकानदारों द्वारा दुकान के समानो को सड़क तक रखा जाता है और रेहड़ी पटरी वाले भी सड़क पर बेतरतीब तरीके से ठेले लगाते हैं। इस अतिक्रमण के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है, जिससे न केवल यातायात की समस्या होती है, बल्कि एंबुलेंस जैसे जरूरी वाहन भी जाम में फंसकर परेशान हो जाते हैं। सलेमपुर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने जब सलेमपुर में कार्यभार ग्रहण किया था तभी प्रेस वार्ता के दौरान नगर में अतिक्रमण की समस्या से इनको पत्रकारों ने अवगत कराया था तब से कई मर्तबा तहसील प्रशासन और नगर पंचायत द्वरा अतिक्रमण हटाने संबंधित उद्घोष किया गया था ।इस अतिक्रमण के हटने से नगर में आने वाले लोगो को कुछ राहत मिलेगी और जाम से भी जनता को निजात मिलेगी ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago