लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
भीषण गर्मी में उत्तर प्रदेश, बिहार, आसाम और गोहाटी की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को भेड़ बकरियों की तरह यात्रा करनी पड़ रही है। इस कारण इन भीड़भाड़ वाली ट्रेनों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में 36 से 48 घंटे लग रहे हैं। ऐसे में गर्मी के कारण ट्रेनों में यात्रा करने वाले छोटे छोटे बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों की तबियत खराब हुआ करती है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी घाटकोपर ( पूर्व) विधानसभा के मंत्री सुशील गुप्ता ने रेल मंत्री और मध्य रेल के महाप्रबंधक से लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टरों को तैनात किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली विवेक एक्सप्रेस एल टी टी गोहाटी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, भागलपुर एक्सप्रेस, कोलकाता मेल , गोरखपुर सुपर फास्ट ट्रेन, कुशीनगर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में 28 से 36घंटे तक लग रहे हैं। यही नहीं गर्मी के मौसम में अधिकांश ट्रेनें लेट लतीफ भी हो रही हैं। जिसके कारण भीषण गर्मी में ट्रेन में यात्रा करने वाले छोटे छोटे बच्चों वरिष्ठ नागरिकों, हृदय रोगियों, शुगर से पीड़ित मरीजों की तबियत खराब होने का खतरा बना रहता है,ऐसे में यात्रियों को यात्रा करने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में डॉक्टरों की नियुक्ति किए जाने की मांग भारतीय जनता पार्टी घाटकोपर ( पूर्व)विधानसभा के मंत्री सुशील गुप्ता ने रेल मंत्री और मध्य रेल के महाप्रबंधक से की है। रेल मंत्री को लिखे पत्र में सुशील गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के यात्री बड़ी संख्या में गर्मी के मौसम में गांव जा रहे हैं। रेल विभाग यात्रियों से रेल किराया के अलावा जीएसटी भी वसूल करती है। लेकिन ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी तरह की यात्री सुविधाएं मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इस कारण लंबी दूरी के यात्रियों को ट्रेनों में तबियत खराब होने पर यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए हर ट्रेन में डॉक्टरों की नियुक्ति रेल विभाग की ओर से की जानी चाहिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

4 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

4 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

4 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

4 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

4 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

4 hours ago