सीएम से ओएसडी संजीव सिंह से संबंधित आरोपों की जांच की मांग

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर उनके विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) संजीव सिंह के संबंध में सामने आए तथ्यों की जांच की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों स्वयं को मुख्यमंत्री कार्यालय के निकट बताने वाले कुछ व्यक्तियों ने उन्हें आकर कुछ अभिलेख दिए, जिनके अनुसार संजीव सिंह का दो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी, साइबर सिस्टम एंड सॉल्यूशन प्रा लि तथा साइबर वे सिस्टम प्रा लि से निकट संबंध है। अभिलेखों के अनुसार वर्तमान में संजीव सिंह इन दोनों कंपनियों में सीधे जिम्मेदारी के पद पर नहीं है, किंतु साइबर सिस्टम कंपनी में उनके परिवार के ही दो लोग डायरेक्टर हैं। जबकि साइबर वे सिस्टम में भी उनके कर्मचारियों को ही डायरेक्टर बनाया गया बताया जाता है।
अभिलेखों के अनुसार उक्त कंपनियां चीनी मिलों में गन्ने की तौल से संबंधित सॉफ्टवेयर भी बनाती हैं, जिनमें घटतौली की भारी शिकायतें हैं। इससे जहां गरीब किसानों को फसल की कम कीमत मिलती है, वही चीनी मिल मालिकों को 20 से 30% अधिक मुनाफा होता है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2019-20 में इन कंपनियों के संबंध में गोरखपुर, बलरामपुर और अंबेडकर नगर जिलों में 04 मुकदमे दर्ज हुए थे, लेकिन इनमें अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, इतना ही नहीं, चीनी उद्योग विभाग द्वारा विशेषज्ञ विभाग या तकनीकी टीम के माध्यम से इन आरोपों की तकनीकी जांच कराने और दर्ज मुकदमों की विवेचना विशेषज्ञ एजेंसी को किए जाने के अनुरोध को भी उच्च स्तर पर अस्वीकार कर दिया जा रहा है। अभिलेखों के अनुसार ऐसे कई प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय तक गए किंतु इस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि संजीव सिंह के प्रभाव में ऐसा होने के आरोप हैं, उन्होंने गरीब किसानों से इस प्रकार घटतौली किए जाने और ऐसे मामलों में कोई कार्रवाई नहीं होने की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इन आरोपों की किसी अपर मुख्य सचिव के स्तर के अधिकारी में जांच कराते हुए इनका स्वयं पर्यवेक्षक करने, समुचित विधिक तथा प्रशासनिक कार्यवाही करने और आरोप सही पाए जाने पर संजीव सिंह को तत्काल ओएसडी के पद से हटाए जाने की मांग की।

Karan Pandey

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

3 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

3 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

3 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

3 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

4 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

6 hours ago