Categories: Uncategorized

कुर्सी छोडने को तैयार नही अधिकारियो का तत्काल तबादले की मांग

बजरंग दल कोकण प्रांत उपाध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के के नेतृत्व मे किया जायेगा आंदोलन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आई. ए.एस., आई.पी एस अधिकारियों का ट्रांसफर युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। उसके बावजूद मुंबई महानगर पालिका में मलाई दार पदों पर आसीन बड़ी संख्या में अधिकारी अजगर सी कुंडली मारकर बैठे हैं। उसके बाद भी मनपा प्रशासन कुंभकर्णी निद्रा धारण किए हुए हैं। ताजा मामला कुर्ला एल विभाग का है। जहां पर कुर्ला एल विभाग मनपा सह आयुक्त धनाजी हेर्लेकर का कुर्सी का मोह कम नहीं हो रहा है,. हालत यह है कि तबादलों के बावजूद यह अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। आलम यह है कि इनमें से कई अभियंताओ के तबादले इससे पहले भी किए जा चुके हैं मगर सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर जुगाड़ के दम पर अभी भी सह आयुक्त के कुर्सी पर काबिज है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बीएमसी के मुख्यालय से लेकर हर वार्ड के कुछ अहम पद है, जिनको लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। ऐसा ही एक मामला एल वार्ड के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर का है उक्त सहआयुक्त की बदली आदेश -15/02/2024 को उपप्रमुख अभियंता के पद पर नगर अभियंता के आदेश पर जारी हुआ था मगर एक महिना बीत जाने के बावजुद वह अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी है।कुर्ला एल विभाग में आय का सबसे बड़ा साधन विभाग द्वारा अवैध नवनिर्माण व मेन्टेन्स की गुलाबी फाईल है।बीते दिनों कई शिकायतकर्ताओ ने मनपा एल विभाग के अभियंताओ के काले कारनामे का भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा किया था, मात्र नोटीस देने के बाद कारवाई न होना व,स्टे दिलाने के नाम पर वसूली होती है। जानकारों का कहना है कि ऐसे पदों पर तैनाती के लिए बहुत ज्यादा मारामारी रहती है इनमें से कई ऐसे अधिकारी है जो कई सालों से एक ही विभाग मे एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं।
यह पहली बार नहीं है,कि मनपा के अधिकारियो के तबादले होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी इससे पहले, कई अधिकारियो के तबादले के निर्देश शासन स्तर से सभी विभागों के लिए जारी किए गए थे, मगर नगर अभियंता के इस फैसले के बाद सभी विभागों में अपने-अपने स्तर पर ट्रांसफर किए गए। राष्ट्रीय बजरंग दल कोकण प्रांत के उपाध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के का कहना है कि नियमतः एक वार्ड में कोई भी मनपा अधिकारी तीन साल तक रह सकता है लेकिन पूर्वी उपनगर के एल वार्ड तथा चेंबूर एम ( प) विभाग में अनेक अधिकारी समय बीत जाने के बाद भी अपने पदों पर आसीन हैं ऐसे अधिकारियों का ट्रांसफर तत्काल किया जाना चाहिए। राजा भाऊ सोनटक्के ने महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री, मनपा आयुक्त से मांग की है कि लंबे समय से एक ही वार्ड में विराजमान अधिकारियों का ट्रांसफर तत्काल किया जाय अन्यथा राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

5 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

13 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

14 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago