Categories: Uncategorized

ट्रांसफॉर्मिंग रूलर इंडिया फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों का दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मोतीपुर , मिहीपुरवा विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ कार्यरत संस्था ट्रांसफॉर्मिंग रूलर इंडिया फाउंडेशन के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण मिलिंडा एंड गेट्स फाउंडेशन और एक्सिस बैंक फाउंडेशन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान तुलसी ग्राम संगठन उर्रा मे महिलाओं के साथ बैठक की गई। जिसमें महिलाओं द्वारा टीम के समक्ष अपनी अपनी सफलता की कहानियां प्रस्तुत की गई। इसी कड़ी में नौबना ग्राम पंचायत में टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें शीला कुशवाहा कृषि उद्यमी का एग्रीगेशन सेंटर,खेती मॉडल शेड नेट हाउस, मेंथा की खेती और रंग दे संस्था से लोन लेकर टेंट की दुकान की गई है, जिसका विजिट टीम द्वारा किया गया। मधवापुर में टेक्नोलॉजी डेमोंसट्रेशन सेंटर अंतर्गत खेती मॉडल में शिमला मिर्च लगा हुआ साथ ही बायो फलाक मे मछली उत्पादन हो रहा है। टीम द्वारा सभी का विजिट करने के पश्चात बताया गया कि ट्रांसफॉर्मिंग रुलर इंडिया फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ मिलकर बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। संस्था की सहायता से महिलाएं नए-नए उद्यम करने के साथ खेती के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। विजिट के दौरान सहारा संकुल संघ की पदाधिकारी मंजू दीदी रामावती दीदी लेखापाल विनीता तथा समूह की दीदियाँ उपस्थित रही विकासखंड से राम शंकर तथा ट्रांसफॉर्मिंग रूलर इंडिया फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

🕰️ १६ अक्टूबर : इतिहास के आईने में संघर्ष, परिवर्तन और गौरव के रंग

बंगाल विभाजन : स्वदेशी चेतना की ज्वाला (1905)१६ अक्टूबर १९०५ को लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल…

7 hours ago

16 अक्टूबर 2025 का राशिफल: किसके जीवन में चमकेगा भाग्य, कौन रहेगा सावधान?

जाने पंडित बृज नारायण मिश्र से आज का दिन विशेष:हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक…

7 hours ago

16 अक्टूबर 2025 गुरुवार का सम्पूर्ण पंचांग: शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त एवं राहुकाल

पंडित बृज नारायण मिश्र के द्वारा निर्मित विशेष पंचांग 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को हिन्दू…

8 hours ago

PM मोदी का नारा: “एकजुट NDA-एकजुट बिहार”, बोले- फिर बनेगी सुशासन की सरकार, हर बूथ को बनाएं सबसे मजबूत

बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं को…

9 hours ago

उल्लास व आस्था के साथ मनाएं त्यौहार, कर ले सारी तैयारी संबंधित विभाग: जिला अधिकारी

पटाखों के संबंध में शासनादेश का कड़ाई से करे अनुपालन, डीजे पर रहेगी कड़ी नजर,…

9 hours ago

लोक नृत्यों की मनमोहक छटा में निखरा प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह का तीसरा दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे…

9 hours ago