टॉपर छात्रों को कालेज प्रशासन ने किया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)l शहर के पंडित दीनदयाल इंटर कालेज में बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बच्चों को मिठाई खिलाते हुए न सिर्फ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कि बल्कि उनका उत्साहवर्धन भी किया।
विद्यालय के प्रबधंक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि स्कूल के अन्य छात्रों के साथ 12वीं की छात्रा सोनिया गुप्ता ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ जिला व मंडल टाप किया है, बल्कि प्रदेश में अपने माता-पिता के साथ कालेज का भी नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों ने अपने अथक परिश्रम से कालेज का मान बढ़ाया है। हमें विश्वास है कि आगे चलकर यह भविष्य में भी सफलता की बुलंदियों को प्राप्त करेंगें। आगे उन्होंने यह भी कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है परिश्रम के बल पर हम अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच सकते हैं । आंशिक संसाधनों के बलबूते भी व्यक्ति अपने अंतिम लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है इसका ज्वलंत प्रमाण सोनिया गुप्ता है।
इस दौरान इंटर संवर्ग के शिक्षकों में जितेंद्र कुमार वर्मा, एस एन पांडेय ,अवधेश प्रजापति ,रमेश सिंह ,राजेंद्र यादव ,नसीम नसर ,समीर नसर ,दुर्गेश गिरी तथा हाईस्कूल संवर्ग में वासुदेव प्रजापति ,अशोक तिवारी ,राकेश साहनी ,आनंद प्रकाश राव ,राजू सिंह ,जीपी गौड ,एस के पांडेय,विश्वनाथ प्रजापति व संजय प्रजापति शिक्षक मौजूद रहे

इंटर में कालेज के टापटेन छात्र

पंडित दीनदयाल इंटर कालेज की छात्रा सोनिया गुप्ता ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए न सिर्फ जिला व मंडल टाप किया है, बल्कि प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंटर के कालेज टापरों की लिस्ट में खुशी उपाध्याय 92.8 प्रतिशत, नगमा खातून 92.6, अंकिता आर्या 91.2, रोहिणी राव 91.2,अवधेश यादव 91, आलोक वर्मा 90.4, नयनिका दूबे 88.8, साक्षी गुप्ता 88.2,अंशिका राव 87.6 तथा ज्योति प्रजापति 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

हाईस्कूल में कालेज के टापटेन छात्र
हाईस्कूल के टापटेन कालेज छात्रों में विनीत प्रजापति 96.16,विवेकानंद यादव 95.66,सुधांशु सिंह 94,अभय कुमार 93.83,मो. शोयेब 93.83,नैतिक गुप्ता 93.66,अमन साहनी 93.16, उज्ज्वल पाठक 92.88,शिवम वर्मा 92.33,शिवम गुप्ता 92.33,प्रतिभा चौधरी 92, श्रेयांश तिवारी 91.83

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

1 hour ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

1 hour ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

1 hour ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

2 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

2 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

2 hours ago