Categories: Uncategorized

नई शिक्षा नीति पर आयोजित सेमिनार में खुलकर बोले बीएड छात्र

छात्र बोले नई शिक्षा नीति से आएंगे दूरगामी परिणाम

शैक्षिक तकनीकी,तर्क,कौशल को बढ़ावा देने वाली है नई शिक्षा नीति

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)बेड़नापुर स्थित कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय में बीएड विभाग की ओर से क्लास सेमीनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का विषय वर्तमान शैक्षिक प्रणाली पर नई शिक्षा नीति 2020 की प्रासंगिकता, महत्व व उपयोगिता रखा गया।सेमिनार में बीएड के अधिसंख्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि फॉर्मेसी प्राचार्य कमल कुमार पाठक रहे।कार्यक्रम में अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।छात्रो ने पक्ष- विपक्ष में अपनी बात रखी।बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा राधा देवी ने नई शिक्षा नीति 2020 पर अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि एनईपी छात्रो के लिए उपयोगी है।एनईपी समावेशी शिक्षा को अग्रसर करने में सहयोगी है।छात्र अखिलेश अवस्थी ने एनईपी 2020 स्किल्स पर आधारित प्रणाली बताया।बीएड छात्रा पूजा ने एनईपी को समावेशी व समान शिक्षा को बढ़ावा देने वाला बताया।बीएड छात्र अविनाश मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व में लागू शिक्षा नीतियों को पांच वर्षों में रिव्यू करना था लेकिन ऐसा नही किया गया।छात्रा प्रिंसी मिश्रा ने कहा कि सीखना जिंदगी भर चलता रहता है।एनईपी डिजिटलीकरण को बढ़ावा देगी।छात्रा शिल्पी मिश्रा ने कहा कि एनईपी 2020 कौशल विकास व सीखने के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए बनाई गई है।बीएड छात्र प्रवीण बाजपेयी ने बताया इससे छात्रो के विचार,सोच में परिवर्तन होगा।छात्रा मानसी मिश्रा ने नई शिक्षा नीति को गुणवत्तापूर्ण व सार्वभौमिक पहुंचने का जरिया बताया।छात्र मेराज अहमद ने क्षेत्रीय भाषाओं बढ़ावा देने व अनुभवात्मक अधिगम को आगे रखना बताया।छात्रा जूली मिश्रा ने इससे शिक्षा में निवेश के आयाम बढ़ेंगे और शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा।छात्र मयंक पांडेय ने बताया कि नई शिक्षा नीति के लागू हो जाने से सैद्धान्तिक ज्ञान की अपेक्षा प्रायोगिक ज्ञान पर बल मिलेगा।बीएड छात्रा शिखा सिंह ने बताया कि एनईपी को शैक्षिक तकनीकी, तर्क, कौशल को प्राथमिकता मिलेगी।शिखा ने कहा काबिल बनो कामियाबी झक मार पीछे आएगी।छात्र आदर्श,ऐश्वर्या मिश्रा,जतिन गुप्ता,कृष्ण कुमार पाण्डेय, ज़ेबा फात्मा,नरेन्द्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन बीएड प्रथम वर्ष के छात्र शुभम तिवारी ने किया।कार्यक्रम में प्रबन्धक विनोद कुमार त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी,मनोज कुमार त्रिपाठी,महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र कुमार शुक्ला,फार्मेसी प्राचार्य कमल कुमार पाठक, बीएड विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सचिन श्रीवास्तव, ऑफिस सुपरिटेंडेंट शिवाजी अवस्थी,रामेंद्र मणि त्रिपाठी, मानस पांडेय,प्रमोद श्रीवास्तव, सुनील सिंह,श्याम जी त्रिपाठी सहित बीएड के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

17 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

20 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago