दिल्ली प्रदूषण पर अलर्ट: AQI 500 के पार, गैस चैंबर बनी राजधानी; आंखों में जलन, GRAP-2 लागू

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच चुका है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें बढ़ गई हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 531 दर्ज किया गया। नरेला में AQI 551, अशोक विहार में 493, और आनंद विहार में 394 रहा। इंडिया गेट क्षेत्र का AQI 342 और अक्षरधाम का 358 दर्ज किया गया, जबकि AIIMS और INA के आसपास भी हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। नोएडा का AQI 369 और गाजियाबाद का 402 रिकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें – भारत में आज मौसम में बदलाव, कई राज्यों में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-2) लागू कर दिया गया है। इसके तहत निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक, डीजल जनरेटर के उपयोग पर प्रतिबंध और सड़कों की मशीनों से सफाई जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हवा में पार्टिकुलेट मैटर (PM 2.5 और PM 10) की मात्रा खतरनाक रूप से बढ़ गई है, जो आंखों और फेफड़ों के लिए हानिकारक है। प्रदूषण के चलते लोगों को घरों में रहने, मास्क पहनने और एंटी-पॉल्यूशन उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

14 minutes ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

36 minutes ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

60 minutes ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

1 hour ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

2 hours ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

20 hours ago