प्रमाण पत्रों की देरी: छात्रों का भविष्य दांव पर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देवरिया जनपद में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समय पर न बनने से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई उम्मीदवारों ने 23 सितंबर को तहसील देवरिया में प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज 29 सितंबर तक यह आवेदन तहसीलदार स्तर पर ही पड़े हुए हैं और अभी तक उनका छंटनी एवं निस्तारण नहीं हुआ। उक्त जानकारी अपने फेसबुक की माध्यम से भाजपा नेता ध्रुदेव गिरी ने दी।
बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को कई प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। यदि इस दिन तक आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं मिलते हैं, तो लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता सिद्ध करने में समस्या होगी। कुछ अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी समाप्त होने वाली है, जिससे उन्हें अगले वर्ष तक आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा।

स्थानीय नागरिकों और अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी से इस मामले में निगरानी बढ़ाने और प्रमाण पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं, जिले के अधिकारी लगातार विभिन्न रिपोर्ट और रील बनाने में समय लगा रहे हैं, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

एक वरिष्ठ शिक्षक ने कहा, “छात्र और अभ्यर्थी अपने भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही उन्हें नुकसान पहुंचा रही है। जरूरी है कि अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र निस्तारित करने का निर्देश दिया जाए।”

जिलाधिकारी से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस मामले में स्वयं संज्ञान लें और सुनिश्चित करें कि किसी भी छात्र या अभ्यर्थी को सरकारी प्रक्रिया की देरी के कारण अवसर से वंचित न रहना पड़े।

इस मामले ने प्रशासनिक तंत्र की दक्षता और समयबद्ध कार्रवाई की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें –यूपी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित

इसे भी पढ़ें –30 सितम्बर 2025 का दैनिक राशिफल

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

3 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

4 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

5 hours ago

धनतेरस 2026: सिर्फ सोना-चांदी नहीं, आरोग्य और समृद्धि का भी है महापर्व:जानिए पूजा की पूरी विधि

Ai निर्मित धनतेरस 2026: धन, आरोग्य और दीर्घायु का महापर्व! जानिए भगवान धन्वंतरि की पूजा,…

5 hours ago

वीडियो कॉल और इमोजी के दौर में भाई-बहन के रिश्तों की नई चुनौती

बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे? डिजिटल दौर में सिमटते…

5 hours ago