बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जून माह की भीषण लपटें व लू के थपेड़ों से जहां जनजीवन को पानी की जरूरत पड़ रही है ,वहीं पयागपुर के ग्राम पंचायत आ अमदापुर गांव में लगे सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब खड़े हैं,
लोगो को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जबकि गांव में हैंडपंप रिबोर व मरम्मत के नाम पर तमाम पैसा सरकारी खजाने से खर्च हो रहा है। फिर भी गांव में हैंडपंप खराब व रिबोर कराए जाने योग हो चुके हैं। रामराज गुप्ता के दरवाजे पर लगा सरकारी हैंडपंप 15 दिनों से खराब खड़ा है, बैजनाथ पांडे के दरवाजे पर व दुखहरन के दरवाजे पर भी हैंडपंप खराब है, जिसकी सूचना ग्राम पंचायत सचिव से कई बार ग्रामीणो की तरफ से दिया जा चुका है। परंतु इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। श्याम जी, रामेंद्र कुमार, राम धीरज, बैजनाथ, दशरथ आदि लोगों ने बताया कि हैंडपंप खराब हो जाने से शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है, मजबूर होकर मोहल्ले वासी दूषित पानी पीने को विवश हो रहे हैं, इस बाबत में जब ग्राम पंचायत सचिव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मुझे केवल एक नल खराब होने की सूचना मिली है वैसे जो खराब नल हैं। उन्हें ठीक कराया जाएगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…