बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) प्रमेश पाठक को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का रजत पदक प्रदान किया गया। यह पदक उनके उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन के लिए पुलिस महानिदेशक डॉ. आर.के. विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया है। प्रमेश पाठक सेवा के दौरान अब तक 50 से अधिक, लगभग एक लाख रुपये नगद पुरस्कार व कई बार उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त कर चुके हैं। जिला बहराइच के नानपारा निवासी प्रमेश पाठक वर्तमान में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पी.एस.ओ. के पद पर कार्यरत हैं। पिता स्वर्गीय सतगुरु प्रसाद पाठक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। ये 4 भाई 2 बहनों में सबसे छोटे है। पदक हासिल होने में सेवा के प्रति अटूट निष्ठा और कर्तव्य परायणता तथा काम के प्रति कठोर मेहनत का फल रहा है। इसका श्रेय पत्नी प्रिया शर्मा का सहयोग और माता पिता बड़े भाई बहन व गुरुजनों एवं पितरो के आशीर्वाद और टीम वर्क से कार्य करने में सम्भव हुआ है।
प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…
AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…
लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…
सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…