दीपक श्रीवास्तव के हमलावर तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत कोटवा के सिद्धनपुरवा में धर्मांतरण की खबर सुनकर बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपांशु श्रीवास्तव उर्फ दीपक नानपारा पुलिस के साथ पहुंचकर किया था, जिस संबंध में नानपारा कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण मे संलिप्त कई लोगों को हिरासत मे लेकर शुरू किया था पूँछताँछ। इसी बात को लेकर दीपक श्रीवास्तव पर किया गया जानलेवा हमला हमले में दीपक को गंभीर चोटें आई थीं, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ किया रेफर।
बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली नानपारा पुलिस ने हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। नानपारा पुलिस के अनुसार दिनांक 11 जुलाई 2023 को दीपांशु श्रीवास्तव उर्फ दीपक पुत्र प्रमोद कुमार श्रीवास्तव निवासी रामकृष्ण नगर नई बस्ती कस्बा नानपारा थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच जोकि बजरंग दल के विभाग संयोजक हैं ने तहरीर दिया कि दिनांक 11 जुलाई 2023 को रात्रि में जब मैं ककरी से धार्मिक अनुष्ठान के बाद बंजरिया, थाना क्षेत्र नानपारा की तरफ जा रहा था तभी पहले से नियोजित अनिल कुमार, राम नारायण आदि घात लगाए बैठे थे। नहर के पास पहुंचने पर राड व डंडों से जानलेवा हमला कर दिए। जिसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 378/2023 धारा 307, 504,427 भादवि0 बनाम 1-अनिल पुत्र चंद्रदेव निवासी मंझाव थाना मोतीपुर 2- राम नारायण पुत्र दूबर प्रसाद निवासी ताजपुर टेडिया थाना कोतवाली नानपारा 3- रोहित कुमार मोर्य पुत्र जगजीवन राम निवासी रायपुर थैलिया थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को प्र0नि0 हेमंत कुमार गौड़ थाना कोतवाली नानपारा, उ0नि0 शैलेंद्र कुमार, संदीप द्विवेदी, हे0कां0 धर्मनाथ गौड़, दिलीप कुमार, व कॉ0 विपुल यादव, सूरज कुमार द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

13 minutes ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

23 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

1 hour ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

1 hour ago