लगन और जिज्ञासा लक्ष्य को पूर्ण करने में सहायक–डॉ हरेंद्र यादव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज के प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में 11 सितंबर 2023 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में संस्कृत गीत प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्रेया मिश्रा संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनामिका पटेल एवं ज्योति वर्मा की टोली तथा संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति वर्मा को शील्ड तथा प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आलोक मणि तिवारी रितिका तिवारी रिषा पांडेय नगमा तथा सोनम पटेल को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की प्रतिभा से विद्यालय के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। जिज्ञासा और लगन किसी भी कठिनाई को दूर करने तथा लक्ष्य को प्राप्ति करने में बहुत ही सहायक सिद्ध होती है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ राकेश कुमार तिवारी व बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ,लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद ,सुनील कुमार ,रामसुखी यादव ,फूल बदन ,समीक्षा त्रिपाठी, अमृता सिंह, सिंपल कुमारी, अखिलेश कुमार मिश्र, कृष्णानंद शुक्ल ,आशुतोष कुमार ,तबारक अली, अरविंद कुमार, माता प्रसाद, अक्षय कुमार, गोरख प्रसाद, मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

8 hours ago