अज्ञात कारणों से ट्रेन से कट कर युवक युवती की मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ जिला के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खांजहापुर हाल्ट के पास शाहगंज बलिया पैसेंजर ट्रेन से युवक और सैदपुर डगरा के पास युवती की पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गयी ।
जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है । जानकारी होने पर फूलपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया । किस कारण से दोनो युवक और युवती कटे है इसका पता नही चल पाया है । पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
पवई थाना के शेरजहापुर निवासी सतीश 30 वर्ष पुत्र राम अजोर ने फूलपुर कोतवाली के खांजहापुर हाल्ट के पास गुरुवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया । मृतक के पास दो पुत्रियां अंशिका 9 वर्ष ,अनुष्का 4 वर्ष और पुत्र अंश 7 वर्ष का है । चार भाइयों में मृतक सतीश सबसे बड़ा है, मृतक के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । पत्नी रंजना और माता प्रभावती का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । पिता राम अजोर का कहना है कि लगभग दो हफ्ते से सतीष को बुखार आ रहा था और दिमाग से विछिप्त हो गया था ।
वही फूलपुर कोतवाली के सैदपुर बिशेखा डगरा के पास पैसेंजर ट्रेन से 19 वर्षीया युवती ने भी पैसेंजर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी । युवती के हाथ पर खुशबू लिखा हुआ है। युवती के शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है । दोनो युवक और युवती के ट्रेन से कटकर मरने के कारण का पता नही चल पाया है । सूचना मिलने पर अम्बारी पुलिस चौकी प्रभारी रज्जन द्विवेदी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचकर विधिक कार्यवाही में जुट गए है । पुलिस युवती की पहचान कराने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

3 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

9 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

9 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

9 hours ago