मुलायम सिंह और काशीराम की मनाई गई पुण्यतिथि सगड़ी में

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मंगलवार को शाम 5:00 बजे से बसपा संसथापक काशीराम व सपा मुखिया स्व मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सगड़ी तहसील के देवरा क्षेत्र में मनाई गई।
समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर और बसपा संसथापक काशीराम की पुण्यतिथि जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के सिकंधोपुर गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद यादव के आवास पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सम्मानित गणमान्य, व्यापारी , अन्य दलों के लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी मुलायम सिंह यादव के कृतियों पर प्रकाश डाला गया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी व संचालन गुड्डू यादव ने किया।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर दलिय सीमा से ऊपर उठकर ग्रामीण अंचल में देवारा क्षेत्र के रौनापार थाना क्षेत्र के बगल में सिकंधोपुर में लोगों ने उनके चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।इस अवसर पर गुड्डू यादव ऊर्फ विजय प्रकाश यादव, पूर्व महाप्रधान सूर्यभान यादव, मोहम्मद कौसर, सपा नेता उधम सिंह ,रामदास यादव, विजय कुमार ग्राम प्रधान रौनापार, परदेसी ,राम प्रसाद पटेल महाप्रदान ,उमेश यादव प्रधान सेठाकोली ,कुर्बान आजमी, जालंधर यादव प्रधान, अमीर चंद यादव प्रधान, लक्ष्मण यादव प्रधान ,राजू यादव प्रधान, शिवकुमार यादव प्रधान, राधेश्याम तिवारी, राम दरस यादव, गुलाब यादव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सपा नेता उधम सिंह राठौड़ ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश व भारत सरकार में रहते हुए जो काम किया है वह किसी और नेता में करने की क्षमता नहीं है। प्रदेश और देश के विकास के लिए हमेशा कार्य करने का काम किया है।
प्रमोद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने युवाओं के हित में हमेशा चिंतित रहे हैं और उत्तर प्रदेश में जब भी सरकार रही युवाओं का चिंता किए और अधिक से अधिक लोगों के भविष्य उज्जवल करने का काम किया है। आज लोग दलिय बंधन से ऊपर उठकर नेताजी को पुष्प अर्पित कर प्रथम पुण्यतिथि मना रहे हैं।
उमेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के रहते जो प्रदेश सरकार का विकास हुआ वह किसी सरकार में नहीं हुआ है। नेताजी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश व देश का विकास संभव है।
वक्ताओं ने कहा कि इस देवारा अंचल में सगड़ी विधानसभा के क्षेत्र में आज लोग मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर एकत्रित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं और लोग हमेशा नेताजी के कार्यों को याद करते रहेंगे।
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर महिला, पुरुष, युवा, बच्चे, वृद्ध सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

9 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

9 hours ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

11 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

12 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

13 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

13 hours ago