बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव में शनिवार की रात्रि लगभग साढ़े 8 बजे देवी लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन करने जाते समय ग्राम प्रधान सुमेर सिंह के भतीजे संदीप सिंह पर गांव के ही एक युवक द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने से लहूलुहान हो गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा अतरौल चक मिलकान में गांव में रखी माँ लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन डीजे के साथ जा रहा था इसी दौरान गांव का ही ओसीयार राजभर पुत्र मन्नू ने किसी बात को लेकर संदीप सिंह 23 वर्ष पुत्र सुनील सिंह पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर मौके से फरार हो गया। जिससे संदीप सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने संदीप की स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह व नगरा थानाध्यक्ष तथा सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम मौके पर पहुँच गए और घटना की जानकारी ली इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…