पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुआ जानलेवा हमला

पीड़ित का सिर फटा,गंभीर रूप से घायल

कर्नलगंज/गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय कोतवाली पुलिस क्षेत्र में आये दिन हो रहे गंभीर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। क्षेत्र के कूरी गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की लात घूँसों से जमकर पिटाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे पीड़ित का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित शोभाराम पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कूरी बरगदी कोट ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह शनिवार की सुबह 8:45 बजे अपने घर से बरगदी चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, इतने में उसके गाँव के ही रहने वाले साहिल पुत्र नसीम, नियाज पुत्र वकील, मो० हसीम पुत्र मो० यूनुस, मंसूर पुत्र मो० सगीर जो पहले से ही घात लगाए बैठे थे उन्होंने पुरानी रंजिश के कारण उस पर जानलेवा हमला कर दिया तथा लात घूँसों से जमकर पिटाई की और चाकू से हमला कर दिया जिससे पीड़ित का सिर फट गया और गंभीर चोटें आई हैं। विपक्षीगण सरकश व्यक्ति हैं जो किसी भी समय उस पर गंभीर हमला करके जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पीड़ित ने घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

11 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

22 minutes ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

29 minutes ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

2 hours ago