पत्रकार सुरक्षा कानून नहीं तो ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ सड़कों पर उतरेगी — संदीप काले

अगरतला(राष्ट्र की परम्परा) वॉइस ऑफ मीडिया के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने त्रिपुरा सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पत्रकार सुरक्षा कानून और अन्य मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।
अगरतला में आयोजित राज्य अधिवेशन में उन्होंने कहा कि संगठन 52 देशों में 4.7 लाख से अधिक पत्रकारों को जोड़ चुका है और यह केवल संगठन नहीं, बल्कि पत्रकार अधिकारों के लिए एक जन-आंदोलन है।
काले ने त्रिपुरा में पत्रकार कल्याण निधि, पेंशन योजना, स्वास्थ्य बीमा, तकनीकी प्रशिक्षण और कानूनी मदद केंद्र जैसी योजनाओं की रूपरेखा पेश की। उन्होंने बिहार में लागू ₹15,000 मासिक पेंशन योजना का उदाहरण देते हुए अन्य राज्यों में भी ऐसी पहल की मांग की।
अधिवेशन में उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में इन मांगों का समर्थन किया और राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 minutes ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

7 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

8 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

8 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

8 hours ago