परिजनों ने लगाया प्रेम प्रपंच मे हत्या का आरोप
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बघावर गांव में रविवार को प्रातः काल विद्युत पोल पर, एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला।
यह सूचना क्षेत्र मे जंगल के बीच आग की तरह फैल गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे मृतक के भाई ने, प्रेम प्रपंच में हत्या कर शव को खम्भे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
जिले के बिलरियागंज थाना के महुलिया गांव निवासी अभिषेक (27) पुत्र जगधारी शनिवार की रात, अपने ननिहाल रौनापार थाना के बघवार गांव आया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बिजली के खम्भे से रस्सी के सहारे लटकता देखा,और देखते देखते भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने, शव को खंभे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभिषेक के भाई प्रशांत ने प्रेम प्रपंच में हत्या कर शव को विधुत पोल पर टांग दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…