रेलवे ट्रैक पर मिला पत्नी हत्यारोपी पति का शव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।बीते रात नौतनवां क्षेत्र के कोल्हुई थाना अंतर्गत भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला कटा शव।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार रात को एक व्यक्ति का कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । वही लोगों की सूचना पर पहुची कोल्हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई । पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राम जन्म गिरि पुत्र विनोद गिरी उम्र 36 वर्ष निवासी बरगदवां बरईठवां थाना बरगदवां के रूप में हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने पत्नी का दो दिन पूर्व में हत्या कर दिया था पत्नी के मायके वालों के तहरीर पर पुलिस ने मृतक के खिलाफ बरगदवां थाने में देहज हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में लगी थी। इसी बीच उसका शव देर रात कोल्हुई थाना क्षेत्र में मिला। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का शव मिला है । शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

42 seconds ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

12 minutes ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

19 minutes ago

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…

25 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago