रुस से गोरखपुर पहुंचा छात्रा गार्गी का शव, परिजनों ने सांसद रवि किशन को बताया मसीहा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) गगहा क्षेत्र के करवल मझगांवा की रहने वाली एमबीबीएस छात्रा गार्गी राय का शव गोरखपुर आ चुका है। गार्गी की मौत रुस के वोरोनेज स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान 13 मई को हुई थी। उसे आंत में कुछ परेशानी होने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था। सांसद रवि किशन को जैसे ही इस पूरी घटना की जानकारी हुई उन्होंने गार्गी के भाई सुयश व पिता अनिल राय से बात की थी। सांसद ने परिजनों से गार्गी के घर वापसी का वादा किया था। सांसद की पहल पर शव गोरखपुर पहुंच चुका है। परिजनों से सांसद ररवि किशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मसीहा बताया है।

गार्गी के भाई सुयश राय ने बताया कि बहन गार्गी रुस के एक विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी तबियत खराब होने के बाद उसके साथियों ने उसे आईसीयू में भर्ती कराया। उसके शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। शनिवार रात में उसकी मौत हो गयी। क्यों की उसे सही इलाज नहीं मिल पाया। रुस में शनिवार व रविवार को डॉक्टर नहीं देखते हैं। इसी व्यवस्था के कारण मेरी बहन का सही से इलाज नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गयी। प्रशासन वहीं पर उसका अंतिम संस्कार करना चाहता था लेकिन सांसद रवि किशन को जैसे ही इस पूरी घटना की जानकारी हुई उन्होंने हम सभी को बहन के घर वापसी का वादा किया। सांसद ने तत्काल मेरे पिता जी से बात की और कहा गार्गी का शव घर लाने की जिम्मेदारी मेरी है। मैं अपनी जिम्मेदारी और अपने प्रयासों से उसे गोरखपुर लाउंगा। सांसद ने आज जो हमारे परिवार के लिए किया है वह किसी मसीहा से कम नहीं है। जीवन भर उनका एहसान नहीं भूल पाएंगे।

सांसद रवि किशन ने कहा कि गार्गी गोरखपुर की बेटी थी। उसकी मौत की खबर से मुझे बेहद दुख पहुंचा। मैंने परिजनों से बात की। परिजन बेटी का शव गोरखपुर लाना चाह रहे थे पर रुस स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय प्रशासन उसका वहीं अंतिम संस्कार करना चाह रहा थे। मैंने विदेश मंत्रालय में संपर्क किया और विदेश मंत्री के सहयोग से आज गार्गी गोरखपुर पहुंच चुकी है। इस दु:ख की घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं मेरी पूरी टीम परिवार के सहयोग के लिए खड़ी है और रहेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

55 minutes ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

1 hour ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

2 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

3 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

3 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

4 hours ago