Categories: Uncategorized

कुआं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया।

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
कोपागंज थाना कसारा गांव के सिवान में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव कुआं में उतराया मिला,शव को देख मजदूर ने मचाई शोर , जिसके बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप,।
कोपागंज थाना के कसारा गांव निवासी संजय राय एडवोकेट के खेत में सोमवार की सुबह से ही खेत में कटे गेहूं का बोझ बांध कर मजदूर घर जा रहें थे,कि खेत के पास एक बहुत पुराना कुआं है जों पीपल के पेड़ से चारों तरफ से घिरा है। उसी पेड़ से मजदूर संजय राजभर निवासी कसारा ने अपनी बकरी के लिए पीपल के पेड़ से पत्ता तोड़ने गया और पत्ता तोड़ रहा था, तो उसने कुआं में झांककर देखा की इसमें पानी है कि नहीं, तभी उसने देखा की किसी का शव कुआं में पड़ा है। मजदूर ने इसकी जानकारी तुरंत खेत मालिक संजय राय को दिया। मौके पर पहुंचकर खेत मालिक संजय राय ने देखा कि कुआं में शव पड़ा है, तो इसकी जानकारी तुरंत कोपागंज थाना पर दिया। कोपागंज थाना प्रभारी आरएन पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ कसारा गांव पहुंचे। धीरे धीरे इसकी सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और भारी संख्या में लोग कुआं के पास पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम सहित फॉरेन्सिक टीम, अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अरुण कुमार सिंह, फायर ब्रिगेड भी पहुंचकर शव को कुआं से बड़ी मुश्किल से कांटे और रस्सी के सहारे 2 बजे बाहर निकाला। शव लगभग 80 प्रतिशत सड़ चुका था। शव लगभग 30 वर्षीय युवक का लग रहा था। शव पहचान में नहीं आ रहा था, शव सड़ चुका था। शव के दाहिने हाथ में एक घड़ी थी जो अभी तक चल रही थी। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मौके पर दो देशी शराब की बोतल, पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।इस संदर्भ में सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है शव को 72 घंटा पोस्टमार्टम हाउस में रखकर पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

6 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

12 hours ago